देवघर राजद जिला देवघर सम्मेलन में बोले पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश नारायण यादव झारखंड के सभी प्रकोष्ठों को जमीनी हकीकत के हिसाब से जल्द गठन किया जाएगा !
राजद का देवघर जिला सम्मेलन में बोले पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं झारखंड राजद के प्रभारी जयप्रकाश नारायण यादव हमलोग संगठन को मजबूत करने में लगे हैं झारखंड में जमीनी हकीकत को देखते हुए जिला प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर सभी प्रकोष्ठों को गठन किया जाएगा आगे उन्होंने बताया कि बिहार चुनाव का जो नतीजा आया है वो असली नतीजा नहीं है उन्होंने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री के कुर्सी का असली हकदार तेजस्वी यादव है उन्होंने चकाई विधानसभा के नतीजे का उदाहरण देकर बताया कि सावित्री देवी 300 वोटों से चुनाव हारी नही है उसे फर्जी तरीके से हराया गया है ! झारखंड प्रदेश अध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने बताया कि झारखंड में राजद 13 से 14 सीट पर अपना मजबूत पकड़ रखती थी लेकिन हमलोगों ने यहाँ गठबंधन की सरकार बनाने के लिए मात्र 7 सीटों पर चुनाव लड़ा लेकिन अब पूरे प्रदेश में घूम रहे हैं और पार्टी के संगठन को मजबूत कर रहे हैं जहाँ जिस जिले में पार्टी कमजोर दिखाई देगी वहाँ निश्चित तौर पर सदस्यता अभियान चलाया जाएगा और पार्टी को मजबूत किया जाएगा ! इस कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अभय कुमार सिं...