बाढ़ विधानसभा में राजद नेत्री नमिता नीरज सिंह में जनता देख रही अपना भविष्य

पप्पु यादव भारतीय :- बाढ़ विधानसभा में राजद नेत्री नमिता नीरज सिंह में जनता देख रही अपना भविष्य

बाढ़ विधानसभा की राजद नेत्री नमिता नीरज सिंह जनसंवाद/जनसंपर्क अभियान के दौरान बाढ़ के विभिन्न क्षेत्रों में लोगों से मुखातिब हुई एवं उनके सुख-दुःख में शरीक हुई। इसी क्रम में नमिता नीरज सिंह ग्राम राणा बिगहा में शहीद अमन कुमार सिंह के ससुराल वालों से मिली और इस दुःख की घड़ी में उन्हें ढांढस बंधाया। साथ ही उन्हें विश्वास दिलाया कि वह सम्बंधित विभाग से मिलाप कर यह प्रयास करेंगी कि पीड़ित परिजनों को सारी सुविधाएं समय से मिले। तत्पश्चात वह ग्राम शहरी में हुए दलित युवक की हत्या के परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी और हर संभव मदद  करने का आश्वासन दिया। आगे उनका कारवां ग्राम बुढ़नीचक पहुंचा, जहां वे टेम्पो चालक स्वर्गीय सुनील पासवान के घर पहुंची। विदित हो कि कुछ दिन पहले ही उनकी हत्या कर दी गई थी। नमिता नीरज ने उक्त घटना में प्रशासन से जल्द से जल्द अपराधियों के गिरफ्तारी की मांग की। नमिता नीरज का काफिला  आगे बहरामा पहुंचा, जहां वे बाबा बख्तौर पूजन कार्यक्रम में सम्मिलित हुई। फिर उन्होंने पुराईबाग एवं लहेरिया पोखर में जनसंवाद कार्यक्रम की। तत्पश्चात वे मलाही स्थित एनएच-31 हाईवे पर आइसक्रीम पार्लर के उद्घाटन समारोह में शिरकत की और अंत में अथमलगोला प्रखंड पहुंची, जहाँ वे प्रखंड प्रमुख पति रामानुज सिंह के पुत्र के तिलकोत्सव समारोह में शिरकत की। ऐसा माना जा रहा है कि नमिता नीरज सिंह के धुआंधार जनसंपर्क अभियान से राजद को बाढ़ विधानसभा में काफी मजबूती मिली है। स्थानीय लोगों में उत्साह चरमोत्कर्ष पर है। विदित हो कि राजद नेत्री नमिता नीरज सिंह लगातार कई वर्षों से जनता के सुख-दुःख में शामिल हो रही हैं और यथासंभव उनके समस्याओं को दूर करने का प्रयास करती रहती हैं। बाढ़ की जनता को नमिता नीरज सिंह में  अपना भविष्य नजर आ रहा है। बाढ़ की जनता लगातार उनके बाढ़ विधानसभा के प्रतिनिधित्व को लेकर आवाज बुलंद कर रही है। हालांकि पार्टी अपनी अंतिम मुहर किस प्रत्याशी पर लगाएगी, यह भविष्य के गर्त में है।

Comments

most veiw

बंगाल: नंदीग्राम सीट पर हारीं ममता बनर्जी, अब कैसे बनेंगी मुख्यमंत्री, जानें क्या है नियम

_बिना ई पास के घर से निकले तो होंगी कानूनी करवाई जानिए 16 मई से झारखण्ड मे क्या कुछ हो रहा बदलाव अपने मोबाइल से कैसे बनाएं ई पास ....

चक्रवाती तूफान यास बुधवार रात 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार की हवाओं और भारी बारिश के साथ झारखंड की सीमा में पहुंच गया. चक्रवात के कारण गुरुवार दोपहर तक तूफान के चलते कोल्हान इलाके में 90 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका है.