देवघर: बाइक सवार बदमाशों ने सीएसपी संचालक के 1.17 लाख रुपये उड़ाये

मंगलवार के दिन नगर थाना क्षेत्र स्थित हिंदी विद्यापीठ रोड के पास एक सीएसपी संचालक के 1.17 लाख रुपये उड़ा लिया गया। घटना बाइक पर सवार दो अज्ञात बदमाशों ने अंजाम दिया। यह घटना रिखिया थाना क्षेत्र के खोभा गांव निवासी सीएसपी संचालक बालकृष्ण झा के साथ घटी है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की पड़ताल शुरु की। वहीं मामले में प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित ने एसबीआई के साधना भवन ब्रांच से 1.17 लाख रुपए की निकासी थी। पीड़ित ने यह पैसे को एक थैले में रख कर उसे अपनी मोटर साइकिल के हैंडल में टांग लिया। उसी दौरान हिंदी विद्यापीठ के पास एसबीआई के एटीएम से वह अपने पैसे की निकासी करने के लिए वहां पर रुके। पीड़ित का कहना है कि रुपयों से भरा थैला भूलवश मोटरसाइकिल में ही छोड़कर वह पैसे की निकासी करने के लिए एटीएम के भीतर चले गए। इस  एटीएम से अपने बैंक खाते से 20 हजार रुपए की निकासी की। इसी दौरान एक काले रंग की बाइक पर सवार दो युवक उनकी मोटरसाइकिल के पास पहुंचे व मोटरसाइकिल की हैंडल में मौजूद 1.17 लाख रुपयों से भरा थैला लेकर फरार हो गए।  
बहरहाल, पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।

Comments

most veiw

बंगाल: नंदीग्राम सीट पर हारीं ममता बनर्जी, अब कैसे बनेंगी मुख्यमंत्री, जानें क्या है नियम

_बिना ई पास के घर से निकले तो होंगी कानूनी करवाई जानिए 16 मई से झारखण्ड मे क्या कुछ हो रहा बदलाव अपने मोबाइल से कैसे बनाएं ई पास ....

चक्रवाती तूफान यास बुधवार रात 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार की हवाओं और भारी बारिश के साथ झारखंड की सीमा में पहुंच गया. चक्रवात के कारण गुरुवार दोपहर तक तूफान के चलते कोल्हान इलाके में 90 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका है.