देवीपुर में दोपहिया ने राहगीर को मारी टक्कर
देवीपुर थाना क्षेत्र के अन्तर्गत सत्संग भिरखीबाद मुख्य मार्ग पर स्थित खिरवातरी पेट्रोल पम्प के निकट मंगलवार को एक मोटर साईकिल से धक्का लगने से एक युवक अशोक मरीक की मौत हो गई। जिसके विरोध में ग्रामीणों ने सत्संग भिरखीबाद मुख्य मार्ग को बीच सड़क पर शव रखकर पूरी तरह जाम कर दिया। जाम के कारण सड़क की दोनों ओर लंबी लंबी गाड़ियों की कतारें लग गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अशोक मरीक (35) खिरवातरी गांव स्थित अपने चाचा कांग्रेस मरीक के कबाड़ी दुकान में काम करता था। संजय व अशोक दोनों तड़के सुबह करीब पौने 6 बजे चाय पीने खिरवातरी गांव स्थित दुकान जा रहा था।इसी बीच अज्ञात मोटरसाइकिल चालक ने धक्का मार दिया और वहां से फरार हो गया। अशोक घर में अकेला सदस्य था। बचपन में ही पिता का साया उठ चुका था।वह मिहनत मजदूरी कर अपनी विधवा मां पत्नी और दो बच्चों का लालन-पालन किया करता था।विधावा को वह भी मंजूर नहीं था।
सड़क दुघर्टना में मौत के बाद सड़क जाम की सूचना पाकर भुतपूव्र जिला परीषद सुशील कुमार कंचन और भाजपा के बबलू राव,विकास ,झुमरबाद पंचायत मुखिया बबलू बर्णवाल,लालजी यादव पहुंच कर पीड़ित के मुआवजा की मांग की । थाना प्रभारी रवि कुमार सिंह, एसआई सुमन कुमार,हाईवा पैट्रोलिंग के झुलन सिंह सुरक्षाबलों के साथ जाम स्थल पर पहुंचे और लोगों को समझा बुझाकर जाम हटाया। लोग अंचलाधिकारी या बीडीओ के आने की मांग करने लगे,काफी देर बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी अभय कुमार ने पीड़ित परिवार को प्रधान मंत्री आवास,विधवा को पेंशन समेत कई प्रकार के सरकारी लाभ दिलाने का भरोसा दिया है।
Comments
Post a Comment