महदेवातरी यज्ञ समिति के सौजन्य से सात दिवसीय शिव शक्यात्मक यज्ञ की हुई शुरुवात

महदेवातरी यज्ञ समिति के सौजन्य से सात दिवसीय शिव शक्यात्मक यज्ञ की हुई शुरुवात
संध्या के समय प्रति दिन होगा भजन के साथ धार्मिक आयोजन
पंडा धर्मरक्षिणी सभा के तत्वावधान में महदेवातरी यज्ञ समिति के सौजन्य से हाथ पहाड़ में तीन मार्च से सात दिवसीय शिवशक्यात्मक महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है 
देवघर -पंडा धर्मरक्षणि सभा के तत्वावधान में महादेवातरी यज्ञ समिति के सौजन्य से सात दिवसीय  शिवशक्यात्मक महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है।इसी क्रम में आचार्य ब्राह्मण वैदिक एवं यज्ञ समिति के सभी सदस्यों का मुंडन कार्यक्रम किया गया। यह यज्ञ सुख शांति समृद्धि हेतु तथा कोरोना से मुक्ति व विश्वकल्याण अर्थ हेतु किया जा रहा है।
तुंगनाथ नंदी पार्वती गणेश जी की नव मूर्ति का पूजन एवं यज्ञ मंडप में प्रवेश कर स्थापना किया गया ।आचार्य चिंतामणि कर्म्हे, यजमान उदय नारायण पंडित सह पत्नी के द्वारा विधिवत जीर्णोद्धार पूजन एवं महादेव पार्वती गणेश की मूर्ति का स्थापना पवित्र वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ किया गया जिसमें 51 वेदिको द्वारा प्रतिदिन सुबह 10 बजे से 2 बजे तक व दोपहर 3:30 से 6:30 तक मंत्रोउच्चारण के साथ हवन किया जाएगा।
बुधवार शाम को विपिन मिश्रा के द्वारा शंखनाद व गणेश वंदना से कार्यक्रम शुरू किया गया इसके उपरांत रात्रि 8 बजे से सुप्रसिद्ध भजन गायक लखबीर सिंह लक्खा के द्वारा भजन का कार्यक्रम किया गया।।
इसके अलावा 4 तारीख को रंजना झा और बंगाल के गायक बाउल का कार्यक्रम 5 को मनोज व अजीत का भजन,दीपक मिश्रा का भजन एवं आसाम व बंगाल की झांकी 6 तारीख़ को भागलपुर आकाशवाणी के दीपक मिश्रा का भजन और तालाबंदी का कार्यक्रम 7 ताo को दीपक कपूर बनारस के गायक का भजन व डॉल्फिन डांस का कार्यक्रम 8 ताo को पूरी के शंकराचार्य का प्रवचन और दुखीराम का भजन तथा 9 ताo को विसजनम के साथ हवन का समापन किया जायेगा।
यज्ञ को सफल बनाने में ब्रह्मा नरेंद्र नाथ ठाकुर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय मिश्र,मनोज मिश्र,शंकर सरेवार,मंत्री अरुणानंद झा,पं चिंतामनी कम्हें, कृष्ण धन मिश्र,महदेवातरी यज्ञ समिति के विजय शंकर सरेवार,लंबोदर परिहस्त,श्रीनाथ पंडित, शिबू खवाड़े,मिथिलेश झा,प्रदीप खवाड़े,  कपिलदेव मिश्र,सेतु झा,संजय झा मनोज पांडेय, मोती चांद,नुनु भाई मिश्र,महेंद्र झा,संजय मठपति ,महेश राज जजवाड़े,देव नारायण फलाहारी,वैधनाथ मिश्र आदि अपनी अहम भूमिका निभा रहे हैं।

Comments

most veiw

बंगाल: नंदीग्राम सीट पर हारीं ममता बनर्जी, अब कैसे बनेंगी मुख्यमंत्री, जानें क्या है नियम

_बिना ई पास के घर से निकले तो होंगी कानूनी करवाई जानिए 16 मई से झारखण्ड मे क्या कुछ हो रहा बदलाव अपने मोबाइल से कैसे बनाएं ई पास ....

चक्रवाती तूफान यास बुधवार रात 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार की हवाओं और भारी बारिश के साथ झारखंड की सीमा में पहुंच गया. चक्रवात के कारण गुरुवार दोपहर तक तूफान के चलते कोल्हान इलाके में 90 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका है.