बड़ी खबर:- झारखंड में 31 मई तक जारी रहेंगी पाबंदियां, प्रवासी मजदूरों पर रहेगी नजर*
रांची : राज्य सरकार ने कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह को 31 मई तक के लिए बढ़ा दिया है. इस बाबत मुख्य सचिव सुखदेव सिंह की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है. जो पाबंदियां अभी लागू हैं वे जारी रहेंगी.
जारी आदेश में कहा गया है कि देश के कई राज्यों में कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए लॉकडाउन लगा है. ऐसे में वहां काम कर रहे झारखंड के मजदूर वापस आयेंगे. उनके वापस आने से राज्य के ग्रामीण इलाकों में कोरोना के केस बढ़ने के आसार हैं. ऐसे में उन्हें रोकने का समुचित प्रबंध करना होगा.
राज्य सरकार को ऐसे मजदूरों का वापस आने पर टेस्ट करना होगा. जो मजदूर कोरोना नेगेटिव होंगे उन्हें सात दिनों तक होम क्वारंटाइन रहना होगा. उन्हें जिला प्रशासन की ओर से सुविधाएं उपलब्ध करायी जायेंगी. मजदूरों को घर भेजने से पहले रैपिड एंटीजन टेस्ट करना होगा.
Comments
Post a Comment