कोरोना महामारी से बचाव हेतु विश्व रेडक्रॉस दिवस के मौके पर सोसाइटी राहत सामग्री का वितरण कर चलाया जागरूकता अभियान

दुमका। विश्व रेडक्रॉस दिवस के मौके पर भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी दुमका शाखा की ओर से शनिवार को शहर के टीन बाजार, बस स्टैंड, शनि मंदिर एवं मस्जिद के पास कोरोना महामारी से बचाव हेतु राहत समग्र का वितरण लोगों को कतारबद्ध और समाजिक दूरी का पालन कराते हुए किया गया।
सोसायटी के सचिव अमरेन्द्र कुमार यादव ने बताया कि दुमका शाखा को भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी मुख्यालय, नई दिल्ली से मेसर्स अरामको एवं नेस्ले के सौजन्य से राहत सामग्री के रूप में साबुन राजभवन राँची के द्वारा प्राप्त हुआ है। राजभवन के निर्देश पर सोसाइटी कोरोना वारियर के रूप में काम करते हुए अपने समाजिक दायित्व का निर्वहन कर रही है। इसी क्रम में शहर के टीन बाजार चौक पर मजदूरों, राहगीरों और रिक्शा चालकों के बीच एवं बस स्टैंड में बस कर्मी और टोटो चालकों, रिक्सा ठेला चालकों एवं सफाई कर्मियों के बीच साबुन, फेश मास्क का वितरण कर जागरूकता अभियान चलाया गया। सैकड़ों लोगों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया गया।
सोसाइटी के वाइस डॉ चेयरमैन राजकुमार उपाध्याय ने कहा कि कोविड 19 से बचाव के लिए लोगों को समाजिक दूरी का पालन अवश्य करना चाहिए। बिना मास्क पहने घरों से बाहर नहीं निकलना चाहिए। बचाव के लिए दो मास्क धारण करें जिसमें एक सर्जिकल मास्क होना चाहिए। अति आवश्यक होने पर ही बाजार या सार्वजनिक स्थलों पर जाएं।
सोसाइटी के संयुक्त सचिव मनोज कुमार घोष ने बताया कि लोगों को कोविड 19 के लिए सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देश का सख्ती से पालन करना चाहिए। सेनिटाइजर और मास्क का उपयोग सभी को करनी चाहिए। समय समय पर साबुन या हैंडवास से हाथ अवश्य धोएं। दुमका शाखा को राजभवन रांची से जरूरतमंदों को बांटने के लिए राहत सामग्री मुहैया कराया गया है जिसे सोसायटी द्वारा लगातार वितरण किया जा रहा है। मौके वाइस चेयरमैन डॉ राजकुमार उपाध्याय, सचिव अमरेंद्र कुमार यादव, संयुक्त सचिव मनोज कुमार घोष सहित कई लोग शामिल थे।

Comments

most veiw

बंगाल: नंदीग्राम सीट पर हारीं ममता बनर्जी, अब कैसे बनेंगी मुख्यमंत्री, जानें क्या है नियम

_बिना ई पास के घर से निकले तो होंगी कानूनी करवाई जानिए 16 मई से झारखण्ड मे क्या कुछ हो रहा बदलाव अपने मोबाइल से कैसे बनाएं ई पास ....

चक्रवाती तूफान यास बुधवार रात 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार की हवाओं और भारी बारिश के साथ झारखंड की सीमा में पहुंच गया. चक्रवात के कारण गुरुवार दोपहर तक तूफान के चलते कोल्हान इलाके में 90 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका है.