मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर संथाल परगना प्रमंडल एवं पलामू प्रमंडल के सभी सांसदों/विधायकों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से विचार-विमर्श किया।
मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर संथाल परगना प्रमंडल एवं पलामू प्रमंडल के सभी सांसदों/विधायकों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से विचार-विमर्श किया।* ========================= आगामी 14 मई से 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का होगा टीकाकरण कोविड-19 के तीसरे लहर की तैयारी आवश्यक* स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने का निरंतर हो रहा प्रयास मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने आज अपने आवासीय कार्यालय से कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर संथाल परगना प्रमंडल एवं पलामू प्रमंडल के सभी सांसदों/विधायकों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से विचार-विमर्श किया। सभी सांसदों/विधायकों के विचार एवं सुझाव से अवगत होने के पश्चात मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि निश्चित रूप से वर्तमान समय बहुत ही चिंता की घड़ी है। सभी लोग कठिन दौर से गुजर रहे हैं। पूरी दुनिया कोरोना संक्रमण के दौर से ग्रसित है। हम भी अछूते नही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे लिए चुनौती अधिक है क्योंकि झारखंड एक पिछड़ा राज्य है। यहां के 70% लोग ग्रामीण क्षेत्र में वास करते हैं...