Posts

केंद्र सरकार हर मोर्चे पर विफल -रंजन कुमार झारखंड राजद

पप्पु यादव भारतीय :-राजद का 24वा स्थापना दिवस -महगाई के खिलाफ तांगा और साईकिल रैली  -सैकड़ो लोगों को कराया भोजन  =============================== केंद्र सरकार हर मोर्चे पर विफल -रंजन कुमार  =============================== झारखण्ड राष्ट्रीय जनता दल ने अपना 24वा स्थापना दिवस प्रदेश कार्यालय मे मनाया !इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष ने केक काटा और पार्टी का झंडा फ़हराया ! वही सैकड़ो लोगों ने राजद का दामन थामा और पार्टी के नीति और सिध्यांतो को आगे बढ़ाने का सपथ भी लिया ! इस कार्यक्रम मे बड़ी संख्या मे पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्त्ता बढ़ चढ़ कर शामिल हुए ! वही   देश मे बेतहाशा पेट्रोल,डीजल के मूल्य में वृद्धि एवं केंद्र के द्वारा राज्य के उपेक्षा जैसी तमाम रवैया के खिलाफ साइकिल और टमटम जुलूस निकाला गया ! जो प्रदेश कार्यालय से चलकर बिरसा चौक पर भगवान बिरसा को माल्यार्पण करते हुए हिनू चौक पर जननायक कर्पूरी ठाकुर जी के साथ-साथ विधानसभा स्थित सरदार बल्लभ भाई पटेल जी को माल्यार्पण करते हुए केराली स्कूल से सेक्टर 2 मार्केट स्तिथि केंद्रीय विद्यालय होते हुए बाईपास रोड से प्रदेश कार्य...

प्रदेश राजद कार्यालय के आवाहन पर बाढ़ विधानसभा की राजद नेत्री सह प्रदेश उपाध्यक्ष (महिला) नमिता नीरज सिंह ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ बढ़ते डीजल-पेट्रोल के दामों के विरुद्ध साइकिल यात्रा की

पप्पु यादव भारतीय :- प्रदेश राजद कार्यालय के आवाहन पर बाढ़ विधानसभा की राजद नेत्री सह प्रदेश उपाध्यक्ष (महिला) नमिता नीरज सिंह ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ बढ़ते डीजल-पेट्रोल के दामों के विरुद्ध साइकिल यात्रा की। विदित हो कि विगत कई हफ्तों से सरकार लगातार पेट्रोल एवं डीजल की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि कर रही है। राजद के 24वां स्थापना दिवस पर प्रदेश नेतृत्व ने यह आवाहन किया कि बिहार के सभी विधानसभा में पंचायत स्तर तक 5 किलोमीटर की साइकिल यात्रा की जाएगी। इसी क्रम में नमिता नीरज सिंह सहित अति पिछड़ा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष परशुराम प्रसाद, युवा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार, किसान प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष कुमार सुनील कुँवर, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष मोहम्मद शाहनवाज अली, युवा जिला प्रधान महासचिव रजनीकांत राज, महिला जिला प्रधान महासचिव मंजू देवी, दलित प्रकोष्ठ जिला प्रधान महासचिव रामजन्म पासवान, मलखान सिंह, दीपक यादव, चंदन सिंह, कुंदन सिंह, बबलू यादव, डब्लू यादव सहित राजद के कई पदाधिकारी व सैंकड़ों समर्थक इस साइकिल यात्रा में शामिल हुए और उन्होंने राजद का 24वां स्थापना दिवस सरकार के प्रति विरोध प्...

अब दिमाग से हटा दीजिए और भूल जाइए रेलवे में नोकरी को, जो देश मे सबसे ज्यादा उत्तर भारतीय युवाओं खासकर बिहारी, राजस्थानी युवाओं का सपना हुआ करता था

अब दिमाग से हटा दीजिए और भूल जाइए रेलवे में नोकरी को, जो देश मे सबसे ज्यादा उत्तर भारतीय युवाओं खासकर बिहारी, राजस्थानी युवाओं का सपना हुआ करता था.....इंडियन रेलवे जो देश का सबसे बड़ा सार्वजनिक उद्यम और सबसे बड़ा नियोक्ता कभी हुआ करता होगा अब उसको खण्ड खण्ड कर प्राइवेटाइजेशन करने का पूरा रोड मैप मोदी सरकार ने कल जनता के सामने रख दिया है....... रेलवे की दो बड़ी परीक्षाएं 2020 में होने वाली थी पहली थी RRB NTPC Exam इस एनटीपीसी की 35,208 भर्तियों के लिए 1.25 करोड़ से अधिक ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए थे और रेलवे की ग्रुप डी की ( RRC Group D Exam )  इसमें एक लाख से ज्यादा सीटें बताई गई थी यह इस एग्जाम के बाद होनी थी कल रेल मंत्रालय ने 109 जोड़ी प्राइवेट ट्रेन चलाने के लिए प्राइवेट पार्टिसिपेशन को लेकर रिक्वेस्ट मांगा है। पूरे देश के रेलवे नेटवर्क को 12 क्लस्टर में बांटा गया है और इन्हीं 12 क्लस्टर में 109 जोड़ी प्राइवेट ट्रेनें चलेंगी इन ट्रेनों में रेलवे सिर्फ ड्राइवर और गार्ड देगा यानी अब नए पदों की जरूरत ही खत्म कर दी गयी है पर बिहार चुनाव के मद्देनजर सम्भव है कि एग्जाम करवा लिए जाए..........

राजद स्थापना दिवस के अवसर पर मूल्य बृद्धि, भ्र्ष्टाचार के खिलाफ फतुहा विधानसभा क्षेत्र में साइकिल जुलूस निकाली गई

राजद स्थापना दिवस के अवसर पर मूल्य बृद्धि, भ्र्ष्टाचार के खिलाफ फतुहा विधानसभा क्षेत्र में साइकिल जुलूस निकाली गई, माननीय नेता प्रतिपक्ष सह पूर्व उपमुख्यमंत्री श्री तेजस्वी यादव जी के निर्देशानुसार पाँच किलोमीटर की यात्रा की गई और लोगों से नीतीश कुमार, नरेंद्र मोदी के खिलाफ आह्वान किया गया कि2020के चुनाव में नीतीश सरकार को उखाड़ फेंकना है, फतुहा में श्यामनंदन कुमार, प्रदेश महासचिव, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ राजद के प्रदेश सचिव संजय पासवान, युवा राजद प्रदेश सचिव शिवेंद्र तांती, नगर अध्यक्ष दयानंद यादव के संयुक्त नेतृत्व में, दनियावां प्रखंड में अध्यक्ष कौशलेन्द्र यादव, खुसरूपुर प्रखंड में अध्यक्ष अरुण यादव, सुभाष पोद्दार, अनुज यादव, बख्तियारपुर प्रखंड राजद अध्यक्ष और बाढ़ में प्रदेश महिला उपाध्यक्ष नमिता नीरज, किसान प्रकोष्ठ अध्यक्ष कुँवर सुनील सिंह के संयुक्त नेतृत्व में साइकिल यात्रा निकालकर विरोध दर्ज की गई, स्थापना दिवस पर सम्पूर्ण बिहार में मूल्य बृद्धि के खिलाफ निकाली गई सायकिल जुलूस की अपार सफलता पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती राबड़ी ,प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद स...

सुनियोजित तरीके से विधान पार्षद को तोड़ा गया है।:- श्यामनंदन कुमार यादव, प्रदेश महासचिव राजद, बख्तियारपुर विधानसभा

सुनियोजित तरीके से विधान  पार्षद को तोड़ा गया है। सब सुनियोजित तरीके से हो रहा था। मार्च के पहले हफ्ते से ही पलटू राम प्लेटफॉर्म तैयार कर लिया था। राजद प्रमुख लालू प्रसाद को इसकी भनक तक नहीं लगने दी गई। संजय प्रसाद पहले ही लालू परिवार की कार्यशैली से बागी हो गए थे। राजद की अहम बैठकों से भी उन्होंने खुद को दूर कर लिया था। लोकसभा चुनाव में जदयू के नेता एवं मुंगेर से लोकसभा प्रत्याशी राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह के पक्ष में खुलेआम बैटिंग भी की थी। नेतृत्व से सहमति मिलने के बाद राजद में सेंध लगाने की जिम्मेवारी संजय को दी गई। बहुत मुश्किल था मिशन मिशन बहुत मुश्किल था क्योंकि राजद के आठ सदस्यों में से सात लालू प्रसाद के अत्यंत करीबी थे। एक तो खुद राज्य माता राबड़ी  देवी ही थीं, जिन्हें छोड़कर बाकी को राजी करना था। रामचंद्र पूर्वे की जनता दल परिवार के प्रति दशकों से वफादारी थी। हाल के दिनों में सुबोध राय ने जिस तरह लालू-राबड़ी के कृपापात्रों में शामिल हो गए थे, उससे उनके ऊपर भी मंत्र काम नहीं कर रहा था। तीनों को छोड़कर बाकी पांच को आजमाया जाने लगा।  राधा चरण ने दी सबसे पहले सहमति स...

बाढ़ विधानसभा में राजद नेत्री नमिता नीरज सिंह में जनता देख रही अपना भविष्य

पप्पु यादव भारतीय :- बाढ़ विधानसभा में राजद नेत्री नमिता नीरज सिंह में जनता देख रही अपना भविष्य बाढ़ विधानसभा की राजद नेत्री नमिता नीरज सिंह जनसंवाद/जनसंपर्क अभियान के दौरान बाढ़ के विभिन्न क्षेत्रों में लोगों से मुखातिब हुई एवं उनके सुख-दुःख में शरीक हुई। इसी क्रम में नमिता नीरज सिंह ग्राम राणा बिगहा में शहीद अमन कुमार सिंह के ससुराल वालों से मिली और इस दुःख की घड़ी में उन्हें ढांढस बंधाया। साथ ही उन्हें विश्वास दिलाया कि वह सम्बंधित विभाग से मिलाप कर यह प्रयास करेंगी कि पीड़ित परिजनों को सारी सुविधाएं समय से मिले। तत्पश्चात वह ग्राम शहरी में हुए दलित युवक की हत्या के परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी और हर संभव मदद  करने का आश्वासन दिया। आगे उनका कारवां ग्राम बुढ़नीचक पहुंचा, जहां वे टेम्पो चालक स्वर्गीय सुनील पासवान के घर पहुंची। विदित हो कि कुछ दिन पहले ही उनकी हत्या कर दी गई थी। नमिता नीरज ने उक्त घटना में प्रशासन से जल्द से जल्द अपराधियों के गिरफ्तारी की मांग की। नमिता नीरज का काफिला  आगे बहरामा पहुंचा, जहां वे बाबा बख्तौर पूजन कार्यक्रम में सम्मिलित हुई। फिर उन्होंने पुर...

धरती की घुटती सांस लौटने लगी :- संजीव कुमार यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा सह सदस्य-राष्ट्रीय कृषि अनुसंधान परिषद ,भारत सरकार

धरती की घुटती सांस लौटने लगी  भौतिक विकास के नाम पर धरती के पर्यावरण का हमने जो नुकसान किया है वह चिंता का विषय हो गया था। विकासशील देश भी पर्यावरण नष्ट करने के अभियान में शामिल हो गए थे । एक लंबी अवधि तक हालात चिंतनीय थे । लेकिन वैश्विक कोरोना महामारी की दशहत पूरे विश्व में लॉक डाउन से पर्यावरण को स्वस्थ होने की दिशा में एक नया अध्याय जोड़ दिया। हवाओं में मैं जहरीली तीक्षणता कम हो गई। नदियों का जल निर्मल हो गया। भारत में जिस गंगा को साफ करने का एक खर्चीला अभियान चल रहा था । करोड़ों रुपए खर्च करने पर भी सफलता बहुत कम मिल रही थी। उसमें उस मैली हो रही गंगा को लॉक डाउन से निर्मलता अभियंता मिल गई। कुछ सीमावर्ती स्थानों से हिमालय की चोटियां दिखने लगी। विगत वर्षों की तुलना में प्रदूषण काफी कम हो गया सड़कों पर वाहनों की आवाजाही में आश्चर्यजनक रूप से जहरीली गैस, नाइट्रोजन और सल्फर ऑक्साइड का प्रसार कम हुआ। यदि विगत महीनों की समीक्षा की जाए तो यह स्पष्ट हुआ है कि लॉक डाउन के कारण जन सामान्य को भले ही कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ा हो लेकिन पर्यावरण आदि सहित कई स्थितियों में लॉकडाउन का सका...